{"_id":"6ab53096b032a300550edf2b","slug":"kanpur-body-of-commission-agent-who-jumped-from-nanamau-ghat-found-at-ganga-barrage-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नानामऊ घाट से कूदे आढ़ती का गंगा बैराज में मिला शव, मता कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नानामऊ घाट से कूदे आढ़ती का गंगा बैराज में मिला शव, मता कोहराम
Thu, 24 Sep 2026 07:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
इसरार मोहम्मद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव और बिल्हौर की सीमा पर नानामऊ घाट पुल से 19 सितंबर को गंगा नदी में कूदे आढ़ती इसरार मोहम्मद (25) का शव 62 किमी दूर गंगाबैराज में बुधवार शाम को मिला। परिजन ने कपड़ों और ताबीज से शव की शिनाख्त की। बांगरमऊ के ग्राम भिखारीपुर पतासिया निवासी मोहम्मद रईस किराना स्टोर चलाते हैं। उनके चार बेटों अनीश, मुनीश, साहिल में इसरार तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
इसरार मक्का, धान मंडी में बेचता था। भाइयों के मुताबिक, 19 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे इसरार बाइक से नानामऊ घाट पहुंचा और बाइक खड़ी करने के बाद गंगा नदी में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर से सूचना दी। गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से गंगा में तलाश शुरू कराई गई। करीब पांच दिन बाद गंगा बैराज पर शव मिला। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन