सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bloody clash over dancing to DJ music; youth left bloodied.

Siddharthnagar News: डीजे पर डांस के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक लहूलुहान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over dancing to DJ music; youth left bloodied.
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना गांव में आई बरात में शनिवार रात डीजे पर नाचने को लेकर बराती और घराती में विवाद हो गया। गांव के नरसिंह (22) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, इससे भगदड़ मच गई। उसे लहूलुहान देखकर पहले तो लोग डर गए।

इलाज के सीएचसी खेसरहा पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीठ पर लंबा घाव होने से हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर कोई बराती था। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं लेकिन कोई बोल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना के भेडौहा निवासी सुदर्शन के लड़के अंगद की शादी थाना क्षेत्र के ही रिउना निवासी बिरजू की लड़की सोनी के साथ तय थी। शनिवार को सुदर्शन बरात लेकर लड़की के यहां रिउना पहुंचे। लड़की के परिजनों ने बरातियों की खातिरदारी की और द्वारपूजा के लिए आमंत्रित किया। बराती बैंड बाजा डीजे के साथ द्वार पूजा के लिए घर पहुंच गए और कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसी दौरान घराती और बराती पक्ष के लोगों में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबे के बीच बरातियों में से किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से रिउना निवासी नरसिंह (22) पुत्र इंद्रजीत उर्फ पप्पू के पीठपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का कार्यक्रम ठप हो गया।
विज्ञापन

गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया और घायल को उपचार के लिए खेसरहा सीएचसी भिजवा दिया, जहां हालत गंभीर होने पर घायल को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भेजा दिया गया। पीठ में गहरा घाव हो गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
नाचने से मना कर पर हुआ विवाद : बताया जा रहा है बराती नचाने के लिए किसी को भी खींच ले रहे थे। इसी में मना करने पर विवाद शुरू हुआ और डांस के बीच हाथापाई शुरू हुई। मारपीट के बीच धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जब नरसिंह चीखकर जमीन पर गिरा तो अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच कुछ लोगो डांस का वीडियो और फोटा बना रहे थे। भले ही तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस फुटेज की जांच में लग गई है। बीते माह इसी थाना क्षेत्र की एक बरात में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें दूल्हे के रिश्तेदार की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर सात आरोपियों पर हत्या के मामले में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed