सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of Mandi road begins; commute to become easier.

Siddharthnagar News: मंडी मार्ग का निर्माण शुरू, सुगम होगी राह

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction of Mandi road begins; commute to become easier.
शहर के नवीन मंडी से रेलवे स्टेशन का मार्ग का हो रहा निमार्ण। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो वर्ष से शहर के नवीन मंडी मार्ग के गड्ढों के हिचकोलों का दर्द झेल रहे राहगीर वाहन चालकों को अब राहत मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी ने 48 लाख रुपये की लागत से इस डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

सड़क निर्माण का टेंडर होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने को लेकर अमर उजाला ने 21 मई के अंक में खबर प्रकाशित की थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे होने से राहगीरों को पिछले दो वर्ष से सांसत झेलनी पड़ रही है। थरौली से नवीन मंडी होते हुए स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। इसमें सर्वाधिक बड़े वाहन नवीन मंडी में सब्जी और फल लेकर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

दो साल से क्षतिग्रस्त हो चुकी इस सड़क में बने गड्ढों में गंदा पानी भर जाता है। पीडब्ल्यूडी की इस सड़क के मरम्मत के लिए शासन से धन की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण टेंडर हुआ था। अब निर्माण कार्य शुरू होने सब्जी कारोबारी मोहम्मद मुस्तफा, फल कारोबारी शिवनंदन श्रीवास्तव का कहना है कि मंडी की क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य होने से लोगों को बहुत सुविधा होगी। नवीन मंडी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इस सड़क पर चार पहिया और बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed