सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Viral onslaught: People of all ages falling prey to illness.

Siddharthnagar News: वायरल का वार, हर उम्र के लोग बीमारियों का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Viral onslaught: People of all ages falling prey to illness.
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई मरीजों को दवा

जिले के अलग- अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें वायरल और खुजली, दाद और अन्य प्रकार की मौसम से जुड़ी बीमारी से ग्रसित मरीज पहुंचे थे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें दवाएं दी गई। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई। लगातार तापमान बढ़ता हुआ देखकर लोगों को इस मौसम से बचाव की सलाह दी गई। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 242 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 43, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 52, पीएचसी सोहना में डॉ. बीके सिंह ने 36, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 51 और पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा ने कुल 60 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि आवश्यक दवा सूची के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उसका लाभ जरूर उठाएं। इस दौरान पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांची गई सेहत, दी गई मरीजों को दवा
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 77 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर गरम मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, त्वचा रोग, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में सबसे अधिक 27 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 19 और मोहनकोला पर 21 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में विशेष सतर्क रहें मरीज

धेंसा। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्किन, बुखार, बीपी और पेट संबंधी समस्या वाले अधिक मरीज आए। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस समय मौसम बहुत प्रतिकूल है। अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। नींबू पानी, छाछ का अधिक सेवन करें। फ्रीज में रखे हुए पानी का अधिक सेवन न करें। सभी लोग सुरक्षित रहे, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें। बाहर का तला-भूना समान न खाएं। शिवांस, सरोज, रघुनंदन, ऊषा सहित 35 मरीजाें को आवश्यक दवा और परामर्श दिया गया।

मेले में 23 मरीजों को हुआ निशुल्क उपचार
शाहपुर। डुमरियागंज पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर 2 बजे तक 23 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। डाॅ. अखिलेश कसौधन और डाॅ. राम किशोर प्रजापति दोपहर दो बजे तक बुखार, खांसी, जुकाम, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि के कुछ 23 मरीजों का इलाज कर चुके थे। इस दौरान एएनएम सरिता, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed