सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increase income by adopting scientific farming; farmers given tips on modern agriculture.

Siddharthnagar News: वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, किसानों को दिए गए आधुनिक कृषि के टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Increase income by adopting scientific farming; farmers given tips on modern agriculture.
विज्ञापन
विकसित कृषि संकल्प और सघन खेत बचाओ अभियान के तहत भरवालिया में गोष्ठी आयोजित

बर्डपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान और सघन खेत बचाओ अभियान के तहत रविवार को ग्राम पंचायत भरवलिया गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन और आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण के माध्यम से खेती की लागत कम करते हुए उत्पादन और आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने किसानों को कीट और रोग प्रबंधन के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने फसलों में समय पर पहचान और नियंत्रित उपायों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। किसानों ने धान, गेहूं, दलहन तथा तिलहन फसलों में उन्नत तकनीकों के उपयोग को लेकर विशेष जानकारी प्राप्त की।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मनीष त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए खेती में सुधार और नई तकनीकों का प्रयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी और किसानों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, ग्राम प्रधान देवेंद्र चौधरी, भाजपा की ओर से मनोनीत सभासद विजय कश्यप, लक्ष्मण, शैलेश गौतम, आनंद, सरवन सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed