सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inauguration of Public Welfare Camp and Health Fair in Naugarh

Siddharthnagar News: नौगढ़ में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Public Welfare Camp and Health Fair in Naugarh
विज्ञापन
विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया उद्घाटन, योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे लोग

सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत विकास खंड नौगढ़ में रविवार को तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक ने ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिकाधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन, सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश, सीडीपीओ गैरी शंकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed