सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Operation Kavach: Deliberations on curbing smuggling and crime at the Village Security Committee meeting.

ऑपरेशन कवच : ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी में तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Operation Kavach: Deliberations on curbing smuggling and crime at the Village Security Committee meeting.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। थाना कपिलवस्तु में ऑपरेशन कवच (एंटी स्मगलिंग ड्राइव टीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी), आईबी, एलआईयू, सर्विलांस सेल, ऑपरेशन कवच टीम तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और उनके सुझावों को भी नोट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति के सदस्यों से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अपराध और अपराधियों से संबंधित सूचनाएं पुलिस के साथ साझा करने का आग्रह किया गया ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सदरुल आमीन ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि ग्राम सुरक्षा समितियों में अच्छी छवि और सक्रिय भूमिका निभाने वाले नए सदस्यों को शामिल किया जाए, जिससे समितियों की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता बढ़ सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग बेहद आवश्यक है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस थाना या चौकी बजहा को दें।
गोष्ठी में एसएसबी निरीक्षक राम प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ, कवच सेल, सर्विलांस सेल, एलआईयू तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed