सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two candidates injured while on their way to the lecturer recruitment exam.

Siddharthnagar News: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two candidates injured while on their way to the lecturer recruitment exam.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर झहरांव पुल के पास शनिवार एक अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। जिस हादसे में पीटीजी की परीक्षा देने जा रहे तरुण सिंह और माला सिंह घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने तत्काल 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाने के ग्राम बरैली निवासी तरुण सिंह पुत्र हरिश्चंद्र और माला सिंह पत्नी रोहित सिंह शनिवार रात घर से उसका बाजार में रविवार को होने वाली पीजीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए निकले थे। रात करीब 11:30 बजे जब उनकी कार झहरांव पुल के पास पहुंची, तभी अंधे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही डायल-112 पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चालक ने पूछताछ में कहा कि वह इस मार्ग से पहली बार गुजर रहा था और अंधे मोड़ का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे हादसा हो गया। दोनों घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed