सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered over alleged illegal encroachment on government access road.

Ghaziabad News: सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जे का आरोप, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case registered over alleged illegal encroachment on government access road.
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के पलौता निवासी व्यक्ति पर सरकारी चकरोड पर कब्जा करने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पलौता के रहने वाले उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उमेश कुमार की शिकायत के अनुसार उनके खेत के पास से निकल रही सरकारी चकरोड को गांव निवासी मथन ने काटकर अपने मकान में मिला लिया। अवैध कब्जे के बाद चकरोड की चौड़ाई मात्र छह फीट रह गई। चकरोड पर अवैध कब्जे के कारण किसानों की आवाजाही प्रभावित हो गई। किसानों का खेतों पर जाना मुश्किल हो गया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि उमेश कुमार की तहरीर के अनुसार मथन निवासी गांव पलौता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed