सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and son assaulted in road rage incident; case registered against two

Ghaziabad News: रोडरेज में पिता-पुत्र से मारपीट, दो पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father and son assaulted in road rage incident; case registered against two
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रोडरेज की घटना में बाइक सवार युवकों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शंकर विहार कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सात जून को वह अपने बेटे को छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में दो युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। उन्होंने युवकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिवा त्यागी और उमंग त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed