{"_id":"6a2f003b04e7b32b1c0d466f","slug":"rs-675-lakh-swindled-by-threatening-to-disconnect-gas-connection-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-909363-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर उड़ाए पौने सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर उड़ाए पौने सात लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। गैस कनेक्शन कटने का भय भरा मैसेज फोन पर भेजकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के खाते से छह लाख से अधिक की धनराशि खाते से उड़ा दी। ठगाें के मैसेज का जवाब दिया तो व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। इसके बाद फोन हैक हो गया। एडीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ठगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वसुंधरा निवासी हरिशचंद्र सक्सेना ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर आईजीएल गैस कनेक्शन अपडेट कराने का मैसेज आया था। चेतावनी दी गई कि अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा। ठग ने लिंक भेजकर धनराशि का भुगतान करने के लिए कहा तो पीड़ित ने वरिष्ठ नागरिक होने की जानकारी दी।
इस पर ठग ने एपीके फाइल भेजी लेकिन वह डिलीट हो गई। इसके बाद कॉल आया औक फोन हैक हो गया। अलग-अलग ट्रांजेक्शनों से इंडसइंड बैंक के खाते से 6.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस पर ठग ने एपीके फाइल भेजी लेकिन वह डिलीट हो गई। इसके बाद कॉल आया औक फोन हैक हो गया। अलग-अलग ट्रांजेक्शनों से इंडसइंड बैंक के खाते से 6.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन