सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against four individuals in connection with a violent clash over an innocent child plucking flowers

Ghaziabad News: मासूम के फूल तोड़ने पर हुए खूनी संघर्ष के मामले में चार पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four individuals in connection with a violent clash over an innocent child plucking flowers
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नंगौला अमीपुर में दो वर्षीय बच्ची द्वारा पड़ोसी के गमले से फूल तोड़ने के विवाद में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने चार के लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव नंगौला अमीपुर निवासी सायदा की शिकायत के अनुसार बीते शुक्रवार दोपहर उनकी दो वर्षीय भतीजी अनाया खेलते समय पड़ोसी फुरकान के यहां पहुंच गई थी। अनाया ने फुरकान के गमले से फूल तोड़ लिया। इस बात को लेकर फुरकान की पत्नी शबनम ने अनाया को तेज धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने सायदा और उसके परिवार पर धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था। आरोपियों ने सायदा के भांजे अयाज के सिर में लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपियों ने आसिर और समरीन को भी लाठी डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए थे। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार शबनम, फुरकान, अयान और जिशान निवासी गांव नंगौला अमीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed