सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worm found in dosa; complaint lodged with Food Safety Department

Ghaziabad News: डोसे में निकला कीड़ा, खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Worm found in dosa; complaint lodged with Food Safety Department
विज्ञापन
गाजियाबाद । आरडीसी की स्वीट्स दुकान में डोसे में कीड़ा निकलने पर हंगामा हो गया। मामले में परिवार ने 112 पर कॉल करने के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच कर दुकान संचालक से जवाब मांगा है। साथ वहां साफ सफाई अन्य कमियोंं को देखा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि खाने में कीड़ा निकलने पर स्वीट्स की दुकान में जांच कराई गई है। संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

नेहरू नगर के रहने वाले मनोज गोयल परिवार के साथ रविवार को डोसा खाने गए थे। उन्होंने बताया कि दुकान में जो डोसा उन्हें दिया गया। उसमें कीड़ा निकला। यह देखने के बाद उन्होंने विरोध किया तो दुकान में उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दी। इससे पहले भी शहर के कई रेस्तरां में खाने में कॉकरोच, गंदगी मिलने पर कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाने के सामान की गुणवत्ता के साथ उसके रख रखाव को देखा जाता है। कुछ दिन पहले गंदगी के चलते एक रेस्तरां को सील भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed