{"_id":"6a2f04ea47a8053dcb01fda5","slug":"officials-will-be-gheraoed-if-demands-are-not-met-within-three-days-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109824-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन दिन में मांगें पूरी न हुईं तो होगा अधिकारियों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन दिन में मांगें पूरी न हुईं तो होगा अधिकारियों का घेराव
विज्ञापन
मुरादनगर। चिराग त्यागी हत्याकांड के मामले में न्याय दिलाने व शेष मांगों को पूरा कराने के लिए हु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादनगर। बसंतपुर सैंथली गांव निवासी पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर रविवार को महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में प्रशासन को मांगपत्र सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिन के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बसंतपुर सैंथली गांव निवासी पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कई आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। परिजन शुरू से ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर और संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को गांव स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित महापंचायत की अध्यक्षता मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी ने की। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चिराग त्यागी के हत्यारों के प्रति पुलिस का रवैया नरम रहा है और पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है।
त्यागी समाज के वरिष्ठ नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि चिराग त्यागी के परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन के समक्ष मांगपत्र पढ़ते हुए हत्याकांड की सीबीआई जांच, मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। महापंचायत में मांगेराम त्यागी (सियाना), मांगीराम त्यागी (कुतुबपुर), अमरीश त्यागी, मनोज त्यागी सहानी, प्रेमचंद त्यागी (दुहाई), सरवन त्यागी (गौतमबुद्ध नगर), बबली गुर्जर (मेरठ), पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी (बागपत), पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, पुनीत त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना, विनीत त्यागी, आयुष त्यागी काकड़ा समेत अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे
विज्ञापन
-- -- -- --
खेल मैदान, सड़क का नामकरण और आर्थिक सहायता की मांग
पंचायत में मांग उठाई गई कि गांव बसंतपुर सैंथली में चिराग त्यागी के नाम पर खेल मैदान और मुख्य मार्ग का नाम रखा जाए। साथ ही मृतक के माता-पिता की आजीविका के लिए एक दुकान आवंटित की जाए, परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं।
-- -- -
एडीएम, एसडीएम मोदीनगर अजीत सिंह, एसीपी भास्कर वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पंचायत में पहुंचे। अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीएम ने कहा कि चिराग त्यागी की मृत्यु के बाद वाउचर के माध्यम से बैंक खाते से निकाली गई रकम के मामले में बैंक कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पंचायत के अंत में नेताओं ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।