{"_id":"6a2edc3518d209d4f500af4d","slug":"khurja-academy-tops-district-level-wushu-competition-with-42-gold-medals-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113018-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में 42 स्वर्ण के साथ खुर्जा अकादमी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में 42 स्वर्ण के साथ खुर्जा अकादमी अव्वल
विज्ञापन
खुर्जा के भूढ़ा मंदिर स्थित अकादमी में प्रदेश स्तरीय चयनित खिलाड़ी व अतिथि। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा। नगर के भूड़ा महादेव मंदिर स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खुर्जा के 42 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा सारसौल के 19 और सिकंदराबाद के आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुल 69 खिलाड़ियों का अब प्रदेश स्तर के लिए चयन हुआ है।
पहासू अड्डा स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि रविवार को 11वीं बुलंदशहर जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ब्लॉक खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, ककोड़, लखावटी, जहांगीरपुर व शिकारपुर से आए 150 खिलाड़ियों ने अपने अलग- अलग वजन भार में बड़ चढ़कर भाग लिया।
इसमें 42 स्वर्ण पदक के साथ खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया एकेडमी सरसौल टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और आठ स्वर्ण पदक के साथ द मार्शल आर्ट एकेडमी सिकंदराबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक शामली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की जाएगी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सुधांशु दत्त शर्मा, राहुल कुमार, परम शर्मा, शानू, जाकिर हुसैन, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।