सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Family members arrived in Mathura to identify the body and returned with the dairy trader's ashes.

Bulandshahar News: भारी पुलिस बल के साथ ग्रीन बेल्ट पर बनी मजार प्रशासन ने ध्वस्त की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Family members arrived in Mathura to identify the body and returned with the dairy trader's ashes.
लोनी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती टीम। संवाद - फोटो : gbd
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के अंसल कॉलोनी स्थित ग्रीम बेल्ट में बनी अवैध मजार रविवार को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दी। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। जनवरी माह में यूपीसीडा की तरफ से मजार हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे। ऐसा न होने पर प्रशासन की टीम ने मजार पर रविवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।

यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल एनके जैन ने बताया कि ट्रोनिका सिटी सेक्टर सी 1 में स्थित ग्रीन बेल्ट में मजार बनी है। मजार की देख रेख करने वालों को जनवरी में नोटिस देकर दस्तावेज मांगे गए थे। लोगों का कहना था कि दस्तावेज तो नहीं हैं, लेकिन यह मजार करीब एक दशक से है। इसके बाद प्रशासन की टीम ने जांच की तब पता चला कि मजार सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर बनाई गई थी। उप जिलाधिकारी लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मजार के अवैध होने की पुष्टि हुई और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले चिह्नित किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जब मजार बनी तब नहीं थी ग्रीन बेल्ट
मजार की देखरेख करने वाले मोहम्मद जफर ने बताया कि यह मजार करीब 95 वर्ष से भी अधिक पुरानी है। यह हजरत शहीद चिश्ती बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। कहा कि प्रशासन ने जब नोटिस दिया था तब हमने आसपास के बुजुर्गों जो लंबे समय से इसकी जानकारी रखते हैं उनसे कागज पर लिखवाकर अधिकारियों को दिए थे। जमीन के दस्तावेज हमारे पास नहीं थे। कहा कि जब मजार बनी थी तब यहां ग्रीनबेल्ट नहीं थी। मीरपुर, नवादा, बदरपुर और खानपुर जाने के लिए यह रास्ता था। रास्ते की जड़ में यह मजार थी। तब पक्की सड़क भी नहीं थी। बाद में इसके दोनों तरफ सड़क बनी। कहा कि हमने यह मजार नहीं बनाई कई वर्षों पहले की ही मजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed