सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Baghpat gaushala worker assaulted and threatened with death in Kaushambi.

Bulandshahar News: बागपत की गोशाला कर्मी से कौशांबी में मारपीट, जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Baghpat gaushala worker assaulted and threatened with death in Kaushambi.
विज्ञापन
कौशांबी (गाजियाबाद)। बागपत की एक गोशाला में काम करने वाले श्रमिक गिरिराज को चार कार सवारों ने कौशांबी में बुरी तरह पीटकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित गिरिराज मूलरूप से संभल के बिधौती फाजिलपुर के रहने वाले हैं और करीब एक साल से बागपत की गोशाला में नौकरी कर रहे हैं। 11 जून की रात वह बस से अपने गांव जा रहे थे। कौशांबी बस अड्डे पर खाना खाने के लिए बस से उतरते ही संभल निवासी भूपेंद्र, विपिन, जीवन और अवधेश ने उन्हें रोक लिया।

गिरिराज के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गिरिराज को सड़क किनारे लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के बाद पीड़ित की तहरीर पर शनिवार रात चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश सामने आई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed