{"_id":"6a5485a54da15626550b800d","slug":"bihar-hajipur-bhagwanpur-police-drunk-si-firing-on-army-jawan-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4496125-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: हाजीपुर में वर्दी के रौब में दरोगा का तांडव, मदद करने आए आर्मी जवान पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: हाजीपुर में वर्दी के रौब में दरोगा का तांडव, मदद करने आए आर्मी जवान पर चलाई गोली
Mon, 13 Jul 2026 05:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:50 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सोमवार सुबह एक कथित नशे में धुत दरोगा ने मदद करने आए आर्मी जवान पर फायरिंग कर दी। गोली जवान को नहीं लगी, लेकिन बारूद के छींटों से उनकी आंख घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सोमवार अहले सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि नशे में धुत एक दरोगा ने मदद करने आए एक आर्मी जवान पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली जवान को नहीं लगी, लेकिन बारूद के छींटों से उनकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार की मदद करने पहुंचे थे लोग, तभी बिगड़ गया मामला
मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांथू गांव के पास पुलिस का स्टीकर लगी एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने मदद के लिए सड़क किनारे स्थित एक घर का दरवाजा खटखटाया। घर के लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए उसकी मदद की, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान वह वर्दी का रौब दिखाते हुए नशे की हालत में अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद आर्मी जवान रजनीश ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी दरोगा ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, रिवॉल्वर और शराब की बोतल बरामद
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी दरोगा की गाड़ी से उसकी सर्विस रिवॉल्वर और कथित तौर पर शराब की एक बोतल बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फारबिसगंज में तैनात बताया जा रहा है आरोपी दरोगा
सूत्रों के अनुसार आरोपी दरोगा की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो फारबिसगंज में पदस्थापित है। बताया जा रहा है कि वह अपनी निजी गाड़ी से कहीं लौट रहा था। हालांकि, इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार; जानिए वजह
घटना के बाद शराबबंदी कानून पर उठे सवाल
इस घटना के बाद बिहार में लागू शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जिस पुलिस पर शराबबंदी कानून को लागू कराने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग का एक अधिकारी शराब के नशे में फायरिंग जैसी गंभीर घटना का आरोपी बना है। मामले की जांच जारी है और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।