पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Land dispute turns violent in Bettiah; allegations of attacks using bricks, stones, and weapons.

Bihar: बेतिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और हथियारों से हमले का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jun 2026 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jun 2026 06:48 PM IST
सार

बेतिया के मझौलिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पीड़ित ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, तलवार, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar: Land dispute turns violent in Bettiah; allegations of attacks using bricks, stones, and weapons.
मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के मझौलिया प्रखंड के रामनगर बनकट पंचायत में भूमि विवाद एक बार फिर हिंसक हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने पहले 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर तलवार, लाठी-डंडे व अन्य हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। साथ ही छत से ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

यह मामला पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी पारस शाह द्वारा मझौलिया थाना में दर्ज कराए गए आवेदन से जुड़ा है। आवेदन में वार्ड संख्या-1 निवासी शाह मोहम्मद मियां, मासूम अली, परवेज आलम, रूबी खातून, सैफुल नेशा, नजमा खातून समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन

पारस शाह ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनसे कहा कि पहले 5 लाख रुपये दो, तभी जमीन पर चढ़ने देंगे। पुलिस और कोर्ट हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।" उनका कहना है कि 27 जून 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो आरोपित हथियारों से लैस होकर वहां आ गए। गाली-गलौज करते हुए उन्हें घेर लिया गया। इस दौरान एक महिला ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया, जबकि छत से लगातार ईंट-पत्थर फेंके गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

पीड़ित का दावा है कि संबंधित भूमि विवाद में उनके पक्ष में निचली अदालत, अपीलीय अदालत और पटना हाई कोर्ट तक फैसला आ चुका है। इसके बावजूद आरोपित रंगदारी मांग रहे हैं और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed