सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Major Heist in Hajipur Criminals Flee with 700 Gold Silver and 8 Lakh Cash from Transgender XUV

Bihar: किन्नर की चलती गाड़ी को चोरों ने बनाया निशाना, 700 ग्राम सोना, चांदी और 8 लाख से अधिक का कैश उड़ाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali: हाजीपुर स्टेशन रोड पर बदमाशों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत किन्नर सपना कुमारी की XUV-700 को निशाना बनाया। केमिकल और धुएं का झांसा देकर उन्हें गाड़ी से बाहर उतारा गया और इसी दौरान 700 ग्राम सोना, 800 ग्राम चांदी तथा 8.75 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

Bihar Major Heist in Hajipur Criminals Flee with 700 Gold Silver and 8 Lakh Cash from Transgender XUV
फाईल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप के बीच अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी साजिश के तहत एक किन्नर की चलती महिंद्रा XUV-700 गाड़ी को निशाना बनाया। शातिरों ने गाड़ी में सवार महिला को झांसा देकर गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया, जिसमें करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण, 800 ग्राम चांदी और 8,75,000 रुपये नकद शामिल थे। घटना को लेकर महुआ की रहने वाली पीड़िता किन्नर सपना कुमारी ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



शिकायत में बताई पूरी वारदात
पीड़िता सपना कुमारी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 12 जून 2026 की रात करीब 8:25 से 8:30 बजे के बीच की है। पीड़िता अपने ड्राइवर सौरभ कुमार के साथ XUV-700 (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01JK2454) से हाजीपुर से महुआ जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल फेंककर रची गई साजिश
इसी दौरान स्टेशन रोड पर रेल कोच रेस्टोरेंट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी चलती गाड़ी के रेडिएटर के पास कोई संदिग्ध केमिकल फेंक दिया। गाड़ी जैसे ही करीब 10 मीटर आगे बढ़ी, एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने इशारा कर गाड़ी से धुआं निकलने की बात कही। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


धुआं देखने उतरे, बदमाशों ने किया हाथ साफ
शिकायत के मुताबिक, धुआं निकलने की बात सुनकर जब पीड़िता और ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतरे तो उन्हें गाड़ी के अंदर दम घुटने जैसा महसूस होने लगा। इस पर वे गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर उसका बोनट खोलकर जांच करने लगे। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बदमाशों ने गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखा गहनों और रुपयों से भरा बैग चुरा लिया और मौके से फरार हो गए।

ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर हुआ चोरी का अहसास
पीड़िता को चोरी का अहसास तब हुआ जब वह गाड़ी ठीक कर आगे बढ़ीं और रामआशीष चौक स्थित दिग्गी ओवरब्रिज के पास पहुंचीं। जब उन्होंने बीच वाली सीट पर देखा तो बैग गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बैग में था लाखों का कीमती सामान
बताया गया कि बैग में कुल 700 ग्राम सोने के आभूषण थे, जिनमें 4 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठियां, 3 जोड़ी सोने के झुमके, 1 सोने का लॉकेट, 1 सोने का बिस्किट और 8 सोने की कंगनियां शामिल थीं।

चांदी और नकदी भी ले उड़े शातिर
बैग में 800 ग्राम चांदी की पायल एवं अन्य चांदी के सामान के अलावा 8,75,000 रुपये नकद भी रखे थे। चोरी के बाद पीड़िता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने सदर थाना प्रभारी से मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चोरी गया सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस इस घटना को सोची-समझी साजिश मानकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed