सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Action taken against three police station chief in Vaishali hajipur

Bihar News: वैशाली जिले में तीन थानाध्यक्षों पर कार्रवाई, अब काटा जाएगा सैलरी का पैसा, जानें क्या है मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली जिले में लालगंज, जुड़ावनपुर और गौरौल थाना प्रभारी पर आचरण प्रमाण पत्र में देरी के कारण जुर्माना लगाया गया है। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया जाता है और इसे 14 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। समय सीमा के पालन में लापरवाही पाए जाने पर एसपी विक्रम सिहाग ने प्रत्येक थानाध्यक्ष से पांच-पांच हजार रुपए का आर्थिक दंड निर्धारित किया, जो उनके वेतन से काटा जाएगा।

Action taken against three police station chief in Vaishali hajipur
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के तीन थाना प्रभारी पर आचरण प्रमाण पत्र में देरी के कारण जुर्माना लगाया गया है। आचरण प्रमाण पत्र एक ऑनलाइन सिस्टम के जरिए जारी होता है और इसे 14 दिनों के अंदर पूरा करना होता है। लेकिन वैशाली जिले के लालगंज, जुड़ावनपुर और गौरौल थाना प्रभारी समय सीमा के भीतर इस कार्य को पूरा नहीं कर पाए, जिससे प्रमाण पत्र आवेदनकर्ताओं को देरी से सुविधा मिल रही थी।

Trending Videos


एसपी ने क्या बताया?
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। समीक्षा में कुछ मामलों में निर्धारित समय-सीमा के उपरांत आवेदनों के निष्पादन में विलंब पाए जाने को गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलरी से कटेगा जुर्माना
इस पर कार्रवाई करते हुए लालगंज, गोरौल एवं जुड़ावनपुर थानाध्यक्षों से एकमुश्त पांच-पांच हजार रुपए का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। अधिरोपित दंड की राशि उनके वेतन से काटकर राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में नौकरी कर रहे बिहार के युवक की सड़क हादसे में मौत, सुपरवाइजर के पद पर था कार्यरत

आगे भी होगी कार्रवाई
वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों / सेवाओं का निष्पादन 14 दिनों के भीतर करने हेतु सभी थाने समयबद्ध हैं। निर्धारित समय-सीमा का पालन न करने या किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्षों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed