Bihar News: सऊदी अरब में नौकरी कर रहे बिहार के युवक की सड़क हादसे में मौत, सुपरवाइजर के पद पर था कार्यरत
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी राजेश कुमार महतो की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव शनिवार, 7 मार्च की देर रात घनैया गांव पहुंचा।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से सऊदी अरब कमाने गए घनैया गांव के शंभू महतो के 36 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार महतो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक राजेश का शव शनिवार, 7 मार्च की देर रात गांव पहुंचा। दरवाजे पर शव के पहुंचते ही परिजनों के रोने और चीत्कार से कोहराम मच गया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
पिछले दो साल से सऊदी में नौकरी कर रहा था मृतक
पकड़ी बसारत पंचायत के मुखिया पति शंभू साह ने बताया कि मृत युवक राजेश महतो पिछले दो साल से सऊदी अरब में एलएंटटी कंपनी के सोलर प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। छुट्टी पर घर आने के बाद वह 17 जनवरी को पुनः काम पर लौट गए थे।
ये भी पढ़ें: बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात
परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक
विगत 9 फरवरी को साइट शिफ्टिंग के दौरान सड़क दुर्घटना में राजेश कुमार महतो की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता किसान हैं। उनके तीन बच्चे और पत्नी हैं। इसके अलावा छोटे भाई-बहन भी हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी मृतक पर थी। इस आकस्मिक घटना से परिवार पर भारी आर्थिक संकट छा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.