{"_id":"69acd0a74674b7e9ce0faf9f","slug":"bihar-news-in-naxal-combing-operation-jharkhand-begusarai-soldier-martyrdom-munger-news-c-1-1-noi1442-4026032-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के जवान मुरारी कुमार झारखंड के गुमला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात चेरिया बरियारपुर गांव लाया गया, जहां हजारों लोगों ने 'शहीद मुरारी अमर रहे' के नारों के साथ अंतिम दर्शन किया।
घेरे में शदीह मुरारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर रात उनका पार्थिव शरीर बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर पहुंचा। जहां हजारों युवाओं ने 'शहीद मुरारी अमर रहे' के नारे के साथ सीवरी पुल से पार्थिव शरीर को जुलूस के साथ रात के दो बजे गांव पहुंचाया।
Trending Videos
नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए शहीद
सूत्रों के अनुसार, मुरारी झारखंड में नक्सल ऑपरेशन के दौरान तैनात थे। इसी क्रम में आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के 22 वर्षीय जवान मुरारी कुमार झारखंड में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीपुर पंचायत के उप मुखिया प्रदुमन चौधरी उर्फ बरे लाल के छोटे बेटे थे। मुरारी के शहादत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजन अभी पूरी तरह यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि शहादत किन परिस्थितियों में हुई, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वे नक्सल विरोधी अभियान में जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के गुमला में थी मुरारी की पोस्टिंग
बताया जा रहा है कि मुरारी कुमार की पोस्टिंग झारखंड के गुमला जिले में थी। उनके भाई सत्यम चंद्र ने बताया कि तीन दिनों से फोन पर बातचीत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद अचानक उन्हें सूचना मिली कि मुरारी की तबीयत खराब है और इलाज चल रहा है। बाद में इलाज के दौरान उनके निधन की खबर आई। इस सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
शनिवार को हुए मुठभेड़ में घायल हो गए थे मुरारी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा था। केंद्र सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए तय समय-सीमा के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में करीब चार हजार जवान तैनात थे। शनिवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान तीन से चार जवानों को गोली लगी। इसी मुठभेड़ में मुरारी कुमार भी घायल हुए और बाद में इलाज के दौरान शहीद हो गए।
ये भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में मौत; पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा
देर रात लाया गया पार्थिव शरीर
शनिवार देर रात सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सीवरी पुल के पास वाहन पहुंचते ही सैकड़ों लोग बाइक पर तिरंगा लेकर पहुंचे और 'भारत माता की जय' के नारों से आसमान गूंज उठा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन