{"_id":"69ac0759be34f244d6093c52","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-in-khagol-patna-people-blocked-the-road-patna-news-c-1-1-noi1449-4022922-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, शादी का कार्ड बांटने जा रहा था, ट्रैक्टर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, शादी का कार्ड बांटने जा रहा था, ट्रैक्टर ने कुचला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
Patna Road Accident: युवक की मौत के विरोध में लोगों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लोग आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और जांच में जुट गई।
पटना के खगोल में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क जाम
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जमालुद्दीनचक नहर के पास शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान जमसौत गांव निवासी राजवंशी मांझी के 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है।
Trending Videos
शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहा था
बताया जा रहा है कि सतीश कुमार अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकला था। उसके साथ बाइक पर सुजीत कुमार भी सवार था, जिसकी भी जल्द शादी होने वाली थी। खास बात यह है कि सुजीत की शादी सतीश कुमार की होने वाली साली से तय हुई थी। इसी दौरान जमालुद्दीनचक नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना के खगोल में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क जाम
लोगों ने बिहटा-खगौल हाईवे को जाम कर दिया
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और छोटी-बड़ी गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।