{"_id":"69f416fdaf2a8246b6023f45","slug":"bihar-news-bettiah-news-today-news-a-massive-fire-broke-out-in-a-moving-scorpio-burning-it-to-ashesnews-bettiah-news-bihar-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-4230320-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया-लौरिया मार्ग पर धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, मौत को मात देकर बाहर निकले 6 लोग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया-लौरिया मार्ग पर धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, मौत को मात देकर बाहर निकले 6 लोग, टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया एनएच-727 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी से पहले धुआं निकला और कुछ ही देर में आग भड़क गई। चालक और अन्य सवारों ने समय रहते गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य पथ (एनएच-727) पर मिश्रौली चौक के समीप उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चलती स्कॉर्पियो (BR11Y 3262) में अचानक आग लग गई। यह वाहन शिवहर से बेतिया जिले के रामनगर की ओर जा रहा था।
चलते-चलते उठने लगा धुआं, फिर भड़की आग
बताया जा रहा है कि गाड़ी चलते समय अचानक उससे धुआं निकलने लगा। इसे देखकर चालक और सवार लोग सतर्क हो गए। कुछ ही पलों में धुआं तेज लपटों में बदल गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वाहन में सवार सभी छह लोग तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गए। उनकी सूझबूझ के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।
कुछ ही देर में जलकर खाक हुई स्कॉर्पियो
आग इतनी भयंकर थी कि पूरी स्कॉर्पियो कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।
शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना के कारण एनएच-727 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। आग की ऊंची लपटों को देखकर राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: CM सम्राट की विद्यार्थियों को तोहफा; अनुदान किया डबल, 10 हजार छात्रों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे
प्रशासन की अपील
घटना के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराते रहें और किसी भी तकनीकी समस्या को नजरअंदाज न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Trending Videos