सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali Home Guard Reel in Uniform Goes Viral on Social Media vaishali News hindi news

Bihar News: वर्दी में रील बनाना नहीं थम रहा, वैशाली के होमगार्ड जवान का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में वर्दी पहनकर रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद यह सिलसिला जारी है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय द्वारा कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन रुक नहीं रहा है।

Bihar news vaishali Home Guard Reel in Uniform Goes Viral on Social Media vaishali News hindi news
होमगार्ड जवान आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में वर्दी पहनकर रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बाद भी वर्दी में रील बनाने का ट्रेंड जारी है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Trending Videos


होमगार्ड जवान आनंद कुमार का वीडियो हुआ वायरल

अब वैशाली जिले के एक होमगार्ड जवान का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान आनंद कुमार का वर्दी में बनाया गया रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर वर्दी के दुरुपयोग का मुद्दा चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आनंद कुमार पर पहले भी एक युवक पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का आरोप लग चुका है। यह घटना 14 नवंबर 2024 की शाम करीब 5 बजे वैशाली जिले में हुई थी, जिसमें आनंद कुमार और उसके साथियों पर एक युवक पर हमला करने का आरोप है। बताया गया कि युवक के बेहोश होने के बाद उसकी जेब से 30 हजार रुपये भी छीन लिए गए थे।

महनार थाने में दर्ज है मामला

इस मामले में वैशाली जिले के महनार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। कांड संख्या 433/24 के तहत यह मामला दर्ज है और जांच भी की गई थी। आरोप यह भी है कि नौकरी मिलने के बाद आनंद कुमार लगातार रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है और इसके जरिए लोगों को धमकाने की कोशिश करता है।
 

ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

वर्तमान में आलमगंज थाने में है तैनाती

बताया गया कि आनंद कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के टारा चौरी गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पटना जिले के आलमगंज थाने में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात है। वायरल वीडियो में आनंद कुमार वर्दी पहने गाड़ी में बैठकर एक भोजपुरी गीत ‘काश की हमहूं बाली होती, सोच सोच मन झूमत बा, तनी ताक देतू त हम मर जइती, बिना गंगा में नहइले तर जइती’ पर झूमते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा उसका एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान राइफल के साथ ओवरब्रिज पर खड़ा दिखाई दे रहा है।

नियमों के उल्लंघन पर भी नहीं थम रहा ट्रेंड

वर्दीधारी जवानों द्वारा पुलिस मैनुअल का उल्लंघन कर इस तरह के वीडियो बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि ऐसे मामलों में वरीय अधिकारी कार्रवाई करते हैं, लेकिन इसके बावजूद यह प्रवृत्ति रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब देखना होगा कि आलमगंज थाने में तैनात होमगार्ड जवान आनंद कुमार पर इस वायरल वीडियो को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed