सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali murdered in Vaishali over dispute over watching T20 final match murder case

Bihar Crime: भारत का विकेट गिरते ही मचा हल्ला, गुस्से में युवक ने कर दी किशोर की हत्या; वैशाली में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में टी-20 फाइनल मैच देखते समय हुए विवाद में 17 वर्षीय कुदन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मोबाइल पर मैच देखने के दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई।

Bihar News Vaishali murdered in Vaishali over dispute over watching T20 final match murder case
मृतक कुंदन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में रविवार शाम टी-20 फाइनल मैच देखना एक किशोर को भारी पड़ गया। मैच देखने के दौरान हुए विवाद में 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Trending Videos

बताया गया कि मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार जक्कोपुर गांव में कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक किशोर ने जोर से शोर मचा दिया। इस पर वहां मौजूद दूसरे युवक को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी युवक ने 17 वर्षीय कुदन कुमार को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर गंभीर प्रहार किया। हमले में कुदन गंभीर रूप से घायल हो गया।


पढ़ें:  साली की शादी में आया था खुशियां बांटने, माइक ठीक करते समय जीजा को लगा करंट; चली गई जान

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदन को तुरंत महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हाजीपुर में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया, लेकिन पटना ले जाते समय रास्ते में ही कुदन ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान जक्कोपुर, नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 निवासी बृजकिशोर राय के 17 वर्षीय पुत्र कुदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान 18 वर्षीय किसन कुमार, पिता विसुनकांत ठाकुर के रूप में हुई है, जिसका घर मृतक के घर के पास ही बताया जा रहा है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जक्कोपुर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। महनार थाना पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed