सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali Death in Road Accident on Hajipur Muzaffarpur NH vaishali News hindi news

Bihar: पूर्व मंत्री के कथित काफिले की रफ्तार ने ली जान, एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: वैशाली जिले के हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच पर महुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार काफिले के एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार सुरेश मौर्य की मौत हो गई। बताया गया कि वाहन ने पहले कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को कुचल दिया।

Bihar Vaishali Death in Road Accident on Hajipur Muzaffarpur NH vaishali News hindi news
स्थानीय लोग
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर–मुजफ्फरपुर एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों के काफिले की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि यह घटना महुआ मोड़ के पास हुई, जहां पहले एक एस्कॉर्ट वाहन ने कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Trending Videos


टक्कर के बाद नहीं रुका काफिला
टक्कर के बाद काफिला बिना रुके मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मेरठ निवासी त्रिलोकी मौर्य के पुत्र सुरेश मौर्य के रूप में हुई है, जो हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पचकुरवा में किराए के मकान में रहकर रामाशीष चौक स्थित एक गैरेज में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई पूरी घटना?
स्थानीय लोगों के अनुसार, महुआ की ओर से आ रहे कथित पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ने पहले कई मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद उसी तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार सुरेश मौर्य को भी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

ये भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में बिजली कर्मी की मौत, पिकअप की टक्कर से देर रात हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलने पर सदर थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed