सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali Education Minister Sanjay Singh held a public grievance redressal session in the area

Bihar News: पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने अपने आवास पर लगाया जनता दरबार, 'ऑन द स्पॉट' हुआ फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के महुआ में पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने जनता दरबार लगाकर हजारों लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Bihar vaishali Education Minister Sanjay Singh held a public grievance redressal session in the area
मंत्री संजय सिंह का जनता दरबार।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से विधायक एवं बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने महुआ स्थित अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में महुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के साथ-साथ जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री संजय सिंह ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया, जिससे फरियादियों को तुरंत राहत मिली।

Trending Videos

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री संजय सिंह ने कहा कि सुशासन की सरकार में जनता की आवाज़ सर्वोपरि है और हर समस्या का समाधान न्यायसंगत तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार सरकार “न्याय के साथ विकास” के मूल मंत्र पर लगातार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ग के लोगों की सहायता करना प्राथमिकता- मंत्री
मंत्री ने कहा कि जनता दरबार उनके लिए केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का सशक्त माध्यम है। जब भी कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर उनके पास आता है, तो वे उसे अपनी जिम्मेदारी मानकर पूरी गंभीरता से सुनते हैं। समस्या छोटी हो या बड़ी, सभी का समाधान करना उनका कर्तव्य है। गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, महिलाएं और बुजुर्ग-हर वर्ग के लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है।


ये भी पढ़ें- Bihar: महादलित समुदाय की पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की तड़प तड़पकर मौत; एक की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से वे संबंधित विभागों से तुरंत संपर्क कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। मंत्री के संवेदनशील और सक्रिय रवैये से जनता काफी संतुष्ट नजर आई। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हो रही है और विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि जनता की खुशी ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा के इस प्रयास को वे आगे भी लगातार जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed