सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali News: Chirag Paswan reacts to cabinet expansion law and order situation; met fire victims in Bidupur

Bihar: चिराग ने मंत्रिमंडल विस्तार और कानून व्यवस्था पर दी प्रतिक्रिया, बिदुपुर में अग्निपीड़ितों से भी मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali News: बिदुपुर पहुंचे चिराग पासवान ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने के संकेत दिए। कानून व्यवस्था पर सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया। साथ ही खजब्बत्ता डींह गांव में अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर राहत कार्यों की जानकारी ली।

Vaishali News: Chirag Paswan reacts to cabinet expansion law and order situation; met fire victims in Bidupur
बिदुपुर में लोगों के बीच चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति, मंत्रिमंडल विस्तार और कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने के संकेत दिए और लोक जनशक्ति पार्टी की भागीदारी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

Trending Videos

 
मंत्रिमंडल विस्तार पर कही यह बात
मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द स्थिति साफ हो जाएगी। उनके बयान के बाद बिहार की राजनीतिक हलचल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृह मंत्रालय को लेकर चर्चा पर प्रतिक्रिया
बिहार में गृह मंत्रालय को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय भी गृह मंत्री का दायित्व मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था। उन्होंने सम्राट चौधरी की नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताया।
 
सम्राट चौधरी की क्षमता पर जताया भरोसा
चिराग पासवान ने कहा कि सहयोगी दल होने के नाते वह मानते हैं कि जब नेतृत्व परिवर्तन होता है, तब एक संक्रमण काल जैसा दौर रहता है। अभी मंत्रिमंडल ने भी शपथ नहीं लिया है। ऐसे समय में सामाजिक और असामाजिक सोच रखने वाले लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

पढ़ें- Bihar: पटना के बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र का शुभारंभ; जीतन राम मांझी और सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
 
 

Vaishali News: Chirag Paswan reacts to cabinet expansion law and order situation; met fire victims in Bidupur
बिदुपुर में लोगों के बीच चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मजबूत गृह मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले भी काम कर चुके हैं और बहुत जल्द स्थिति को नियंत्रित करने की क्षमता उनमें है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
 
अग्निपीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे
गौरतलब है कि चिराग पासवान बिदुपुर प्रखंड के खजब्बत्ता डींह गांव स्थित पासवान टोला पहुंचे थे। यहां बीते 24 मार्च को आग लगने की घटना में 33 घर जलकर खाक हो गए थे। केंद्रीय मंत्री पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने और हालात जानने के लिए वहां पहुंचे थे।
 
प्रशासनिक सहायता पर भी बोले
चिराग पासवान ने कहा कि तमाम पीड़ितों को प्रशासन की ओर से जो लाभ दिया जाना चाहिए, वह लाभ दिया गया है। उन्होंने राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली और प्रभावित लोगों से बातचीत की। इस दौरान वैशाली जिला अधिकारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed