सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Intelligent Traffic Management System Traffic rule violations automatically generate challans patna Bihar news

Bihar : यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमेटिक कट जाएगा चालान; स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की तैयारी शुरू

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 28 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान। अगर आप यातायात नियमों का उल्लंघन कीजिएगा तो ऑटोमेटिक आपका चालान कट जाएगा और आपके पास ई-चालान भेज दिया जाएगा। उन नियमों को समझने के लिए  यह खबर पढ़ें। 

Intelligent Traffic Management System Traffic rule violations automatically generate challans patna Bihar news
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की सड़कों को सुरक्षित और यातायात को स्मार्ट बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। परिवहन विभाग ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। यह बैठक विश्वेश्वरैया भवन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने की। इस बैठक में देश-विदेश की कुल 42 प्रतिष्ठित कंपनियों, उद्योग विशेषज्ञों, ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और एआई आधारित तकनीकी संस्थाओं ने हिस्सा लिया।

Trending Videos


10 वर्षों के लिए तैयार होगा यह मॉडल
बैठक में एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत परियोजना के तकनीकी स्वरूप और कार्यान्वयन मॉडल पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य सरकार की प्राथमिकता इस परियोजना को लगभग 10 वर्षों तक संचालन करने और रखरखाव करने के साथ वित्तीय रूप से व्यवहार्य बनाने की है। इसके लिए कंपनियों से विशेष रूप से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी से लैस होंगी सड़कें, कटेगा ऑटोमैटिक चालान
इस संबंध में परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि इस परियोजना के तहत राज्य के प्रमुख जंक्शनों और दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की खासियत यह होगी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान स्वतः हो जाएगी और उनके विरुद्ध ई-चालान जारी किए जाएंगे। 

जल्द जारी होगा टेंडर 
विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना बिहार में यातायात प्रबंधन को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित होगी। ईओआई के माध्यम से प्राप्त सुझावों के विश्लेषण के बाद विभाग जल्द ही विस्तृत आरएफपी जारी करेगा, जिसके आधार पर एजेंसी का चयन कर काम शुरू किया जाएगा। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, यातायात एडीजी सुधांशु कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन और परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed