सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Women Commission Chairperson Meets with Accident in Hajipur vaishali news

Bihar News: हाजीपुर एनएच पर बड़ा हादसा, महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वे और उनके अंगरक्षक घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Women Commission Chairperson Meets with Accident in Hajipur vaishali news
क्षतिग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन

विस्तार

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाली एनएच पर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा की सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अप्सरा मिश्रा और उनके अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि अप्सरा मिश्रा मुजफ्फरपुर से पटना लौट रही थीं।

Trending Videos

हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी में हुआ हादसा
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गया, जिससे उनकी कार असंतुलित हो गई और हादसा हो गया। घायल मोटरसाइकिल सवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि अप्सरा मिश्रा का इलाज पटना में किया गया। उनके काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं, जो हाजीपुर से पटना के लिए रवाना हो गईं। यह सड़क हादसा हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सभी के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बेगूसराय से लौट रही थीं
हादसे के समय गाड़ी में अप्सरा मिश्रा के साथ उनके पति डॉ. रणधीर भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वे एक केस की सुनवाई के लिए बेगूसराय गई थीं। वहां से पीड़िता के पति को लेकर मुजफ्फरपुर स्थित उसके मायके गई थीं। मामला सुलझाने के बाद वे पटना लौट रही थीं। तभी शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हाजीपुर में उनका एक्सीडेंट हो गया।


ये भी पढ़ें- Bihar News: आज से 30 मई तक पटना में रोज चलेगा बुलडोजर, 20 हजार तक जुर्माना भी वसूलेगी प्रशासन की टीम

उन्होंने बताया कि उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे एक बाइक सवार तेज गति से चल रहा था, जो डिवाइडर से टकराकर गिर गया। उनकी गाड़ी पीछे चल रही थी। सभी गाड़ियां तेज गति में होने के कारण उनकी कार एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। इस हादसे में अप्सरा मिश्रा को कंधे और बाजू में हल्की चोट आई है, जबकि उनके गार्ड को छाती में चोट लगी है। उस समय गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed