सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four people, including a father and son, died after suffocating in a safety tank

होली पर चार जिंदगियां खत्म: सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, सीतामढ़ी में बाप-बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुरहर गांव में होली के दिन सेफ्टी टैंक में दम घुटने से बाप-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। बच्चा गिरने के बाद उसे बचाने उतरे सात लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

Four people, including a father and son, died after suffocating in a safety tank
रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विस्तार

सीतामढ़ी में होली के दिन बोखड़ा थाना क्षेत्र के कुरहर गांव (वार्ड संख्या 13) में सेफ्टी टैंक में दम घुटने से बाप-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार की बताई गई है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, एक निर्माणाधीन घर में बने शौचालय के सेफ्टी टैंक में खेलते समय 12 वर्षीय बच्चा गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए सबसे पहले उसके पिता राजीव सहनी टैंक में उतरे। उनके पीछे एक-एक कर कुल सात लोग बच्चे को निकालने के लिए टैंक में कूद पड़े। टैंक की गहराई करीब 12 फीट थी और लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण उसमें जहरीली गैसों का जमाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चार लोगों ने दम तोड़ दिया
जैसे ही लोग अंदर पहुंचे, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ ही मिनटों में सभी अचेत होकर गिर पड़े। बाहर खड़े लोगों को जब काफी देर तक कोई हलचल नजर नहीं आई तो उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों ने टैंक का ऊपरी हिस्सा तोड़कर रस्सी की मदद से सभी सात लोगों को बाहर निकाला। तब तक सभी बेहोश हो चुके थे।

ग्रामीणों ने तुरंत सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चार लोगों ने दम तोड़ दिया।


ये भी पढ़ें- Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

मृतकों की पहचान लालू साहनी के 40 वर्षीय पुत्र राजीव सहनी, उनके 30 वर्षीय पुत्र रविंद्र सहनी, रामबाबू सहनी के 26 वर्षीय पुत्र विनय सहनी और राजीव सहनी के 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

'टैंक के अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी थी'
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टैंक के अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी थी। लंबे समय से बंद पड़े सेफ्टी टैंक में हाइड्रोजन सल्फाइड और मीथेन जैसी जहरीली गैसों का जमाव हो गया था, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी।

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा टैंक में मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण प्रतीत होता है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। चारों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed