{"_id":"6a7546b9a77c54a9d105c8da","slug":"memu-train-engine-fails-in-narkatiaganj-train-stalled-mid-route-for-two-hours-causing-a-massive-traffic-jam-at-the-nandpur-railway-crossing-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1555-4585293-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रेलवे ट्रैक पर थमे पहिए, खुलते ही बंद हुआ मेमू ट्रेन का इंजन; बीच रास्ते खड़ी ट्रेन से बेहाल हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रेलवे ट्रैक पर थमे पहिए, खुलते ही बंद हुआ मेमू ट्रेन का इंजन; बीच रास्ते खड़ी ट्रेन से बेहाल हुए यात्री
Fri, 07 Aug 2026 09:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:39 AM IST
सार
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में गौनाहा जाने वाली 63362 डाउन मेमू ट्रेन का इंजन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गया। ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे नंदपुर रेलवे ढाला पर लंबा जाम लग गया। रेलवे ने मालगाड़ी का इंजन भेजकर ट्रेन को वापस जंक्शन लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन का इंजन फेल हुआ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक बार फिर मेमू ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 डाउन मेमू ट्रेन शुक्रवार को जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद नंदपुर ढाला पार करते ही अचानक रुक गई। इंजन की पावर सप्लाई बंद हो जाने के कारण ट्रेन बीच ट्रैक पर खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वाहनों की लंबी कतारें लगी
ट्रेन के बीच रास्ते में रुकने का सबसे अधिक असर नंदपुर रेलवे ढाला पर देखने को मिला। ढाला बंद रहने के कारण दोनों ओर चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालक करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
इंजन की पावर सप्लाई बाधित हुई
तकनीकी सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के इंजन का एमसीबी (मिनीएचर सर्किट ब्रेकर) ट्रिप हो गया था, जिसके कारण इंजन की पावर सप्लाई बाधित हो गई। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, रेलवे के तकनीकी कर्मचारी और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची तथा इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद भी इंजन की खराबी दूर नहीं हो सकी। गौनाहा स्टेशन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। वहीं, इसी रैक से नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 63342 मेमू ट्रेन के भी विलंब से रवाना होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शिक्षा विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार रोककर लाठी-डंडों से पीटा; डीपीएम समेत तीन घायल
खराब मेमू ट्रेन को हटाने के लिए मालगाड़ी भेजा रहा
रेलवे कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार, खराब हुई मेमू ट्रेन को हटाने के लिए मालगाड़ी का इंजन भेजा जा रहा है। उसी इंजन की सहायता से ट्रेन को खींचकर वापस नरकटियागंज जंक्शन लाया जाएगा। इसके बाद आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।