सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: agriculture Officer caught red handed accepting a bribe of Rs 50,000 by svu

Bihar: प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी और चालक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने का दिखाया था डर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके चालक रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए SVU की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों ने एक खाद दुकानदार से लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर यह रकम मांगी थी।

Muzaffarpur Bihar news: agriculture Officer caught red handed accepting a bribe of Rs 50,000 by svu
निगरानी करवाई
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को विशेष निगरानी दल (SVU) की बड़ी कार्रवाई में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उसके चालक रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि दोनों ने एक खाद दुकानदार से उसके दुकान का लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर यह रकम मांगी थी।

Trending Videos


SVU की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा
सूत्रों के अनुसार, दोनों ने पीड़ित को मामले को रफा-दफा करने के लिए समाहरणालय के पास बुलाया था। इसी दौरान SVU की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने दोनों से पूछताछ की और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के माध्यम से ली जानी थी रिश्वत की राशि
SVU के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिमांशु कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रहते हुए प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। शिकायत में कहा गया था कि वे खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में यह भी कहा गया था कि रिश्वत राशि उनके चालक रामबाबू राय के माध्यम से ली जानी थी।

ये भी पढ़ें:  पानी भरने से मना करने पर मालिक और बेटों ने बेरहमी से पीटा, घटना के 5 दिन बाद स्टाफ ने तोड़ा दम

रिश्वत की पूरी राशि जब्त
सुधीर कुमार ने बताया कि जैसे ही रिश्वत का लेन-देन शुरू हुआ, SVU की टीम ने मौके पर छापा मारा और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई है और इसके सबूत भी सुरक्षित हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई के तहत दोनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी हिमांशु कुमार पर रिश्वत लेने के मामले में निगरानी विभाग की कार्रवाई हो चुकी थी। इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। विशेष निगरानी दल ने कहा कि वे इस तरह की भ्रष्टाचार की घटनाओं के खिलाफ सतर्क हैं और किसी भी अधिकारी को कानून से ऊपर नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed