सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :bhim army mp says our struggle continue to right we stand on constitution

Bihar: 'भाईचारा बनाओ-अधिकार बचाओ' अभियान को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, चुनाव पर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, जनता से है। जो निर्णय जनता लेगी, हम उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे। आगे क्या कुछ आइये जानते हैं।

Muzaffarpur Bihar news :bhim army mp says our struggle continue to right we stand on constitution
सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

भीम आर्मी के संरक्षक और आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के चांदनी चौक स्थित स्टेट एक कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन 'भाईचारा बनाओ, अधिकार बचाओ' अभियान के तहत किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम इस देश में संविधान को मानने वाले लोग हैं। जो लोग अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ते, उनका हर संघर्ष व्यर्थ चला जाता है। हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानते हैं और उसी रास्ते पर चलकर संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड कानून को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया और कहा कि भीम आर्मी इस मुद्दे पर मुस्लिम समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाता है और हम इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ने जा रहे हैं। आंदोलन की शुरुआत बिहार के गया जिले से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में नकली लूट की फिल्मी कहानी: मक्का व्यवसायी ही निकला मास्टरमाइंड, फर्जी वारदात का नाटक रच किया गुमराह

'हम जनता से गठबंधन करते हैं, सत्ता से नहीं'
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, जनता से है। जो निर्णय जनता लेगी, हम उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे। दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और मुस्लिम समाज के लोगों में बदलाव की एक नई लहर है और हम उसी उम्मीद को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में उनकी टीम पूरी तरह सक्रिय है और भविष्य में जो भी रणनीति तय की जाएगी, वह स्थानीय कार्यकर्ताओं की सलाह पर आधारित होगी।

सामंती सोच के खिलाफ संघर्ष
सांसद चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त सामंती मानसिकता पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हम उस सामंती सोच के खिलाफ हैं जो गरीबों को कुचलने का काम करती है। यूपी में भी हमारी लड़ाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाईचारे को मजबूत करते हुए अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा, "इस देश में वही व्यक्ति टिकता है जो अपने अधिकारों के लिए लड़ता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed