सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : blackmailer took obscene photo student then hack her mother social id and made viral

Bihar News: छात्रा की अश्लील फोटो बना मांगे 5 लाख, फिर मां की फेसबुक आईडी हैक कर किया वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर बनाई, फिर 5 लाख रुपये की मांग की।

Muzaffarpur Bihar news : blackmailer took obscene photo student then hack her mother social id and made viral
मुजफ्फरपुर में ब्लैकमेलिंग का जाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा से दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर बना ली और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने लगा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने छात्रा की मां की सोशल मीडिया आईडी हैक कर उसी से तस्वीर वायरल कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

दोस्ती के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर बना ली और उसी के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा से 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी दी।

मां की फेसबुक आईडी हैक कर तस्वीर वायरल

मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने छात्रा की मां की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसी आईडी से छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।

ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

एफआईआर दर्ज, आरोपी नामजद
पीड़िता की मां के आवेदन पर अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कोल्हुआ शिव मंदिर के पास रहने वाले रौनक कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से छात्रा के पिता और मां के मोबाइल नंबर पर कॉल कर धमकी दे रहा था और पैसे की मांग कर रहा था।

धमकी और दबाव का सिलसिला जारी
एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने पहले तस्वीर वायरल की और अब लगातार धमकी दे रहा है। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए छात्रा की मां की सोशल मीडिया आईडी का इस्तेमाल किया।

पुलिस और साइबर टीम कार्रवाई में जुटी
इस पूरे मामले में अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी एसआई रौशन कुमार को सौंपी गई है। साथ ही साइबर थाना की मदद से फेसबुक की दोनों आईडी को बंद कराने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि वायरल तस्वीर को हटाया जा सके। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed