{"_id":"69c25e40ecbb8cdded0b972c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-congress-party-protest-against-pm-modi-and-governmenent-due-to-lpg-crisis-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4085400-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैस की किल्लत पर कांग्रेस का हंगामा, पीएम मोदी का पुतला फूंका, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैस की किल्लत पर कांग्रेस का हंगामा, पीएम मोदी का पुतला फूंका, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर में एलपीजी गैस की किल्लत और कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरैयागंज टावर के पास कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन करते कार्यकर्त्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एलपीजी गैस की किल्लत और कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुजफ्फरपुर शहर के सरैयागंज टावर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सरैयागंज टावर के पास जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया।
केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में गैस को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मयंक कुमार मुन्ना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर शाही समेत कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
पोस्टर के साथ किया सांकेतिक प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस से जुड़े पोस्टर लेकर सांकेतिक विरोध किया और केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मयंक कुमार मुन्ना ने कहा, "सरकार लगातार आम आदमी की मुश्किलों को दूर करने में सक्षम नहीं है। इसी के खिलाफ हम मुजफ्फरपुर में विरोध कर रहे हैं और पीएम मोदी का पुतला दहन कर रहे हैं। सरकार की दमनकारी नीतियों का हम विरोध करते हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि घर से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक, हर जगह कमर्शियल और घरेलू गैस की किल्लत है।"
ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या
कृपाशंकर शाही ने भी उठाए सवाल
वहीं जिला उपाध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा, "देश की हालत बेहद गंभीर हो गई है और आम आदमी की समस्याओं को कम करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। इसी को लेकर हम विरोध कर रहे हैं और जनता के हक के लिए कांग्रेस पार्टी आगे भी संघर्ष करती रहेगी।" कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि पार्टी आम लोगों के हक की लड़ाई को आगे भी जारी रखेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Trending Videos