{"_id":"698568cf29f58a3d37082d3e","slug":"muzaffarpur-bihar-news-criminal-gun-shot-student-who-was-going-to-celebrate-his-friend-birthday-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3921199-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एसएसबी जवान के बेटे को बीच सड़क पर गोली मारी; दोस्त के जन्मदिन में जाते समय हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एसएसबी जवान के बेटे को बीच सड़क पर गोली मारी; दोस्त के जन्मदिन में जाते समय हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय स्नातक छात्र शिवम कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा रहा था, तभी मुरादपुर दुल्लाह गांव के पास सुनसान जगह पर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर उसके पेट में गोली मार दी।
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक स्नातक के छात्र को गोली मार दी। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान 18 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। शिवम के पिता उमेश कुमार अर्धसैनिक बल एसएसबी में जवान हैं और इस समय अररिया जिले में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos
सुनसान जगह पर मारी गई गोली
घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्लाह गांव की है। बताया जा रहा है कि शिवम कुमार अपने दोस्त के बर्थडे की पार्टी में जा रहा था। इसी दौरान वह सुनसान जगह पर लीची गाछी के पास रुका, तभी बदमाशों ने पिस्टल सटाकर उसके पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि वह होश में था और उसने खुद अपनी मां को फोन कर बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है और जल्दी आने को कहा। इसके बाद परिजन और उसके दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम
परिवार ने क्या बतायाघायल छात्र की मां विभा देवी ने बताया कि बेटे ने फोन कर पेट में तेज दर्द होने की बात कही थी। जब वे वहां पहुंचे तो पता चला कि उसे गोली लगी है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शिवम शहर के एलएस कॉलेज में पढ़ता है और हाल ही में उसने ग्रेजुएशन फर्स्ट पार्ट की परीक्षा दी है। शिवम दो भाइयों में बड़ा है। पूरा परिवार मूल रूप से सीतामढ़ी का रहने वाला है और फिलहाल बच्चों की पढ़ाई के लिए मुजफ्फरपुर शहर के शाहबाजपुर इलाके में किराए के मकान में रहता है। शिवम के पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस का बयान
इस मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि घटना का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि घायल शिवम के पूरी तरह ठीक होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा और फिर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल छात्र खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।
