Live
Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; सम्राट ने राबड़ी के आरोपों पर क्या कहा?
{"_id":"698582daee41eb63510e3e57","slug":"bihar-budget-session-live-fourth-day-of-bihar-budget-session-vidhan-sabha-vidhan-parishad-nitish-kumar-nda-rjd-2026-02-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; सम्राट ने राबड़ी के आरोपों पर क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Vidhan Sabha News Updates: बिहार बजट सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि हमलोग कम हैं लेकिन कमजोर नहीं। चौथे दिन भी सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष सदन पहुंच चुके हैं। आइए जानते हैं आज क्या चल रहा है सदन में?
किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:05 PM, 06-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: सम्राट चौधरी ने यह क्या गारंटी दे दी?
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा मर्डर केस में बिहार सरकार के मंत्री के बेटे का नाम शामिल होने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रहीं हैं, उनसे ऐसी बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। वह नाम बताएं, अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो इसका मतलब है कि वो साक्ष्य को छिपा रही है। अगर वह नाम बताएंगी तो 24 घंटे के अंदर उसे जेल में डाला जाएगा। यह मेरी गारंटी है।
01:00 PM, 06-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: अचानक गिरा विधानसभा का छज्जा
विधानसभा का गिरा छज्जा
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार के पास उपरी मंजिल का छज्जा अचानक टूट कर गिर गया। यह अलग बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अगर यह घटना 9:00 के बाद हुई होती तो निश्चित रूप से कई लोग इसमें घायल हो सकते थे।
12:19 PM, 06-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: वामदल के विधायक ने उठाया यह गंभीर मामला
विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए।
11:49 AM, 06-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या सवाल उठाया?
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
प्रश्नोत्तर काल में भाजपा की विधायक मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानभा से स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर विधानसभा उठाया। उन्होंने कहा कि सवाल का जो उत्तर मिला है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। एक बार मंत्री पुन: अवलोकन करें। हॉस्पिटल में एमबीबीएम डॉक्टर नहीं हैं। भवन भी जर्जर हैं। मैं खुद वहां का निरीक्षण कर चुकी हैं। वहां पर दो एमबीबीएस डॉक्टर की जरूरत है। पांच से सात पंचायत के करीब 40 हजार लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री इस पर ध्यान दें। यही मेरी अपील है।
11:32 AM, 06-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन
विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर किसानों के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। पोर्टिको ने विधायकों ने हाथ में पोस्टर लेकर किसानों के लिए आवाज उठाई। राजद विधायकों ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी, इच्छाशक्ति शून्य है। वर्तमान बजट में एक बार फिर से किसानों के साथ धोखा दिया गया है। आज एक ईमानदार किसान डरे और सहमे हुए हैं। मेहनत करने के बाजजूद भूख से किसान मर रहे हैं लेकिन नीतीश सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है।
11:17 AM, 06-Feb-2026
संजय मयूख बोले- अब दिखावे की राजनीति बंद हो गई
विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब दिखावे की राजनीति बंद हो गई। इसलिए विपक्ष बाहर जाकर दिखावे की राजानीति न करें। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार दोषियों को बचाती नहीं है। यहां जो भी अपराधी है सबको सजा मिलेगी। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं। यदि नेता प्रतिपक्ष के पास कुछ है तो सदन में आकर रखें। बाहर आकर बोलने से कुछ नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 AM, 06-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; सम्राट ने राबड़ी के आरोपों पर क्या कहा?
बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा में अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न और उनके उत्तर लिए जाएंगे। विधायक जनक सिंह, मंजीत सिंह समेत चार विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण पर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय अपना वक्तव्य देंगे। वहीं अजय कुमार सिंह, अरुण सिंह समेत तीन विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर शिक्षा विभाग के मंत्री अपना वक्तव्य देंगे। दोपहर बाद वित्तीय वर्ष 2026 से 2027 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श होगा। वहीं विधान परिषद में शिक्षा मंत्री एमएलसी के सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर वह अपनी बात रखेंगे। इधर, विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
