{"_id":"6a3438c19b30de58b9014869","slug":"muzaffarpur-bihar-news-friendship-on-instagram-then-drugged-at-birthday-party-and-sexually-assault-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4410670-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी! बर्थडे में बुलाकर नाबालिग के साथ किया गंदा काम; फिर शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी! बर्थडे में बुलाकर नाबालिग के साथ किया गंदा काम; फिर शादी से मुकरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग को बनाया शिकार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़िता ने बताया कि टाउन थाना इलाके के रहने वाले एक युवक ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया। इस दौरान छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने आवेदन में बताया कि वह एक मॉल में काम करती है। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती युवक से हुई,जो काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पास एक मॉल में काम करता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी युवक के द्वारा युवती को बर्थडे पार्टी में बुलाया गया। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशील पदार्थ मिला दिया और बेहोशी की हालत में गलत काम किया।
शादी का झांसा दिया
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक के द्वारा उसे शादी का वादा किया था। लगातार शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने घर बुलाने लगा और शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच पीड़िता को गर्भपात की गोलियां भी खिलाईं गईं। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: वर्दी पर लगा दाग! थाने से चुराकर बेची गई जब्त कफ सिरप, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष निलंबित
पूरे मामले में नगर थाने के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिली है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है और जल्द ही पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।