सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : gaighat firing case several policemen including line close sho suspended ssp action

Bihar: मुजफ्फरपुर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी का सख्त एक्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हुई फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत के मामले में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन थाना प्रभारी राजा सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Muzaffarpur Bihar news : gaighat firing case several policemen including line close sho suspended ssp action
लापरवाही बरतने के मामले में करवाई
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गायघाट के तत्कालीन थाना प्रभारी राजा सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 17 और 18 मार्च की रात हुई घटना में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। आरोप है कि यह गोली तत्कालीन थाना प्रभारी राजा सिंह की पिस्टल से चली थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भारी विरोध और प्रदर्शन किया था। जिसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को पहले लाइन क्लोज किया था।
Trending Videos


जांच में सामने आई लापरवाही

पूरे मामले की जांच जिला पुलिस और मजिस्ट्रेट की निगरानी में की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने सही तरीके से तैयारी नहीं की थी और जरूरी जानकारी भी नहीं ली गई थी। बताया गया कि पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम भीड़ में फंस गई और अपनी जान बचाने के लिए थाना प्रभारी ने हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस

हवाई फायरिंग में गई ग्रामीण की जान

इसी दौरान गोली लगने से एक ग्रामीण जगतवीर राय की मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि थाना प्रभारी राजा सिंह बिना पूरी जानकारी और पर्याप्त पुलिस बल के साथ छापेमारी करने चले गए थे। उनके द्वारा सही और संतुलित निर्णय नहीं लिया गया। इस मामले में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए दरोगा सह-थानाध्यक्ष राजा सिंह, दरोगा मनीष कुमार, सिपाही रंजन कुमार, सिपाही चांदनी कुमारी, ओम प्रकाश और चौकीदार प्रहलाद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं छापेमारी टीम में शामिल गृह रक्षक अपरजीत कुमार और मनीष कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी से सिफारिश की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed