{"_id":"6a302e2bd591352cd30a90c0","slug":"muzaffarpur-bihar-news-gold-merchant-shot-dead-bike-borne-criminal-carried-out-the-attack-while-victim-returning-home-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4399520-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने चौक पर बरसाईं गोलियां; व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने चौक पर बरसाईं गोलियां; व्यापारियों में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के सुस्ता माधोपुर चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्वर्ण व्यवसाई की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ होकर पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिले के सदर थाना क्षेत्र कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर चौक पर एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी 50 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक कुमार सुस्ता माधोपुर चौक के समीप अपनी आभूषण की दुकान चलाते थे। सोमवार की देर शाम घर लौट रहे थे, इसी दौरान में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की बदमाशों द्वारा चलाई गईं। दो गोलियां दीपक कुमार के शरीर में जा लगी, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर चौक पर अफरा-तफरी मच गई।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन कर लोग आक्रोशित हो गए और हत्या को लेकर के ही पुलिस के खिलाफ में विरोध और प्रदर्शन तेज हो गया।स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय स्वर्णकारों और दुकानदारों में गहरा रोष है।हत्या के बाद से व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बेअसर साबित हो रही है, जिससे अपराधी लगातार उनके वर्ग को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : सीएम को तेजस्वी यादव ने पत्र लिख की CBI जांच की मांग, पुलिस पर भी उठाए सवाल; सोशल मीडिया पर भी गरजे
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया है कि देर शाम की एक व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। फरार हुए अपराधी की पहचान के लिए सुस्ता माधोपुर चौक और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का विरोध करने या किसी पुरानी रंजिश का लग रहा है।पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है जल्द ही फरार चल रहा आरोपियों को पकड़ा जाएगा और हत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।