सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Seven-Year-Old Boy Drowns After Falling into Pond While Playing with Friends in Kurhani Village

Bihar News: कुढ़नी गांव में दोस्तों के साथ खेलते हुए तालाब में गिरा सात साल का मासूम, डूबने से हुई दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार की शाम दोस्तों के साथ खेलकूद के दौरान तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के पास मछली पालन के लिए एक छोटा सा पोखर बनाया हुआ है, जिसमें ये हादसा हुआ।

Bihar News: Seven-Year-Old Boy Drowns After Falling into Pond While Playing with Friends in Kurhani Village
सात साल का मासूम तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम खेल के दौरान एक सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी गांव स्थित वार्ड संख्या 10 में रविवार शाम करीब सात बजे मो. एजाज के 7 वर्षीय पुत्र मो. फरीद की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फरीद अपने दोस्तों के साथ लुकाछिपी खेल रहा था। अंधेरा होने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पास स्थित एक पोखर में गिर गया, जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव की ताजपोशी होते ही वैशाली में RJD को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास मछली पालन के लिए एक छोटा पोखर बना हुआ है। बच्चे रोजाना वहीं आसपास खेलते हैं। देर शाम फरीद खेलते-खेलते घर के पीछे की ओर चला गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखर में गिर गया। काफी देर बाद परिजनों को उसकी जानकारी मिली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने कुढ़नी थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को पोखर से बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

कुढ़नी थाना प्रभारी ने बताया कि खेल के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को बाहर निकाल लिया गया है तथा घटना की सूचना कुढ़नी अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी अनिल कुमार संतोषी को दे दी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed