{"_id":"698942ba0e42ada48a096ebc","slug":"muzaffarpur-bihar-news-police-team-attacked-while-trying-to-arrest-absconding-warrantee-si-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3931662-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल; बिहार में फिर दुस्साहस, वर्दी वालों को देखते ही भड़की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल; बिहार में फिर दुस्साहस, वर्दी वालों को देखते ही भड़की भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarpur News: अहियापुर के भिखनपुर गांव में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला किया। इस हमले में दारोगा घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने वारंटी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आठ नामजद समेत कई पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब फरार चल रहे एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दारोगा घायल हो गए।
Trending Videos
गिरफ्तारी के बाद भड़का परिजनों का आक्रोश
जानकारी के अनुसार, अहियापुर पुलिस आरोपी संजय कुमार के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने उसके घर पहुंची थी। पुलिस ने वारंटी को हिरासत में भी ले लिया था, लेकिन तभी परिवार के सदस्य आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी-डंडों से हमला, सब इंस्पेक्टर को आई चोट
आरोप है कि वारंटी के परिवार के करीब डेढ़ दर्जन सदस्यों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार पर मुक्कों से हमला किया गया, जिससे उनकी दाहिनी आंख और होंठ पर गंभीर चोटें आईं।
पढ़ें- Bihar News: कुढ़नी गांव में दोस्तों के साथ खेलते हुए तालाब में गिरा सात साल का मासूम, डूबने से हुई दर्दनाक मौत
पुलिस ने किसी तरह बचाई जान, एक आरोपी गिरफ्तार
भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकले। हमले के दौरान पुलिस ने वारंटी के पुत्र सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।
नामजद और अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी
अहियापुर थाना के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि स्थानीय चौकीदार के बयान पर आठ नामजद और दस अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस अभिरक्षा से वारंटी को छुड़ाने और पुलिस बल पर जानलेवा हमले के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे वारंटी और अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन