पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : new married women died in suspicious circumtance family says murder in demand of car

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Sun, 28 Jun 2026 07:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 07:46 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में छह महीने पहले शादी करने वाली नवविवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर आरती की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : new married women died in suspicious circumtance family says murder in demand of car
जफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आरती कुमारी, पति आनंद कुमार महतो, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका की मां प्रेमा देवी ने बताया कि उनकी बेटी आरती कुमारी की शादी छह महीने पहले साहेबगंज निवासी आनंद कुमार महतो के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में दहेज के रूप में काफी सामान भी दिया गया था। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। प्रेमा देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बार-बार कहते थे कि यदि बेटी को खुश और सुखी रखना है तो दहेज में एक चार पहिया वाहन देना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह यह मांग पूरी नहीं कर सके। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed