सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Kidnapped for three Lakh Ransom, Rescued by Police in six hours Three Accused Arrested

Bihar News: युवक का अपहरण कर मांगी तीन लाख की रंगदारी, छह घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर में एक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने तीन लाख की रंगदारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर दरभंगा से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

Youth Kidnapped for three Lakh Ransom, Rescued by Police in six hours Three Accused Arrested
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर युवक को बरामद कर लिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े बीच रास्ते से एक युवक का अपहरण कर बदमाश उसे दरभंगा ले गए और परिजनों से तीन लाख की रंगदारी की मांग की। रकम न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


बाइक सवार युवक का किया था अपहरण
मामला जजुआर थाना क्षेत्र के अनगोआ गांव का है, जहां सतीश मंडल के पुत्र रवि कुमार अपनी बाइक से शहर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें दरभंगा जिले के हायाघाट इलाके में एक ठिकाने पर ले जाकर छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से मांगी गई फिरौती
अपहरण के बाद आरोपियों ने युवक के मोबाइल से ही उसके परिवार को कॉल कर ₹3 लाख की मांग की और न देने पर हत्या की धमकी दी। डर के कारण परिवार ने आरोपियों द्वारा भेजे गए डिजिटल स्कैनर पर एक लाख भी भेज दिए।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीपीओ पूर्वी क्षेत्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने दरभंगा के हायाघाट में छापेमारी कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें-  वर्दी में रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय ने जारी किया अल्टीमेटम

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों अमन कुमार (समस्तीपुर), रामप्रवेश राय और संजय राय (दरभंगा) को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी मकान मालिक महेश राय फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बरामदगी और जांच जारी
पुलिस ने अपहृत युवक की बाइक, आरोपियों का लैपटॉप और 53,500 नकद बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और टीम को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed