सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Families Vandalise Prasad Hospital After Death of 5 Patients, Serious Allegations Against Management

Bihar: प्रसाद अस्पताल में 5 मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सवेरे प्रसाद अस्पताल में लगी आग के बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। 

Bihar: Families Vandalise Prasad Hospital After Death of 5 Patients, Serious Allegations Against Management
मरीजों के परिजनों ने प्रसाद अस्पताल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई घटना के बाद मरीजों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।



जानकारी के अनुसार प्रसाद अस्पताल में आज तड़के लगी आग में पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि बिना सूचना मरीजों को हटाना अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही है। इसी के विरोध में उन्होंने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Fire : 'अस्पताल ने शव छिपा लिए'- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप; डीएम क्या बोले?
विज्ञापन
Trending Videos


परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मरीजों को कहां और किन परिस्थितियों में शिफ्ट किया गया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए थे और हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत कराया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद आईसीयू में भर्ती घायल मरीजों को शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार के लिए स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। प्रबंधन ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की है फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed