सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Amid Rabri Bungalow controversy, Samrat Chaudhary vacates old residence; Ek Aney Marg, CM House

Bihar News: राबड़ी बंगला विवाद के बीच सम्राट चौधरी ने पुराना आवास छोड़ा; अब वहीं मिलेंगे जहां नीतीश थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bungalow Controversy: बिहार के सियासी गलियारे में चल रहे बंगला विवाद के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक सरकारी बंगले को छोड़ने की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस बंगले में रहते थे, वहां पर अब सम्राट चौधरी रहेंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Bihar News: Amid Rabri Bungalow controversy, Samrat Chaudhary vacates old residence; Ek Aney Marg, CM House
अब एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में रहेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पता अब बदल गया है। वह अब एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि भवन निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री आवास से संबंधित पूर्व में जारी व्यवस्था को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से चार जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास संख्या-01, अणे मार्ग (लोक सेवक आवास) में मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवास संख्या-05, देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री आवास के विस्तारित हिस्से के रूप में चिन्हित किया गया था।

'पांच, देशरत्न मार्ग को मुख्यमंत्री आवास की मान्यता नहीं'
भवन निर्माण विभाग के अनुसार, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है और अब यह पुनः उपयोग के लिए उपलब्ध है। ऐसे में 30 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना संख्या-3948 (भ) के तहत की गई अस्थायी व्यवस्था की आवश्यकता समाप्त हो गई है। भवन निर्माण विभाग की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री आवास संख्या-01, अणे मार्ग के सुचारु रूप से उपलब्ध हो जाने के बाद आवास संख्या-05, देशरत्न मार्ग को अस्थायी मुख्यमंत्री आवास के रूप में दी गई मान्यता वापस ले ली गई है। इतना ही नहीं 30 अप्रैल की अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने यह भी उल्लेख किया है कि प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति प्राप्त है। आदेश संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ही लालू परिवार पर बोला था हमला
दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोग सरकारी बंगले को अपनी विरासत समझते हैं, जबकि लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मां को एक घर चाहिए और बेटे को दूसरा। यह कोई राजशाही नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी संपत्ति किसी की निजी विरासत नहीं हो सकती। सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह सरकारी बंगले में नहीं रहे हैं और अपने निजी आवास में ही निवास करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह तभी 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में काम करने के लिए तैयार हुए, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पद छोड़ने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री आवास खाली कर एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरे नेता मुझसे पद छोड़ने को कहेंगे, मैं बिना एक पल गंवाए अपना सामान बांधकर वहां से निकल जाऊंगा।
विज्ञापन
Trending Videos


राबड़ी आवास को खाली करने का जिला प्रशासन ने दिया है अल्टीमेटम
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी को पटना जिला प्रशासन ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आवास खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित सरकारी आवास में स्थानांतरित होना होगा। जिला प्रशासन का कहना है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 15 दिनों के भीतर आवास खाली नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed