{"_id":"6a2166b3646c2ed27808bf1d","slug":"patna-police-arrested-two-security-personnel-opened-fire-patna-bihar-police-interrogates-khan-sir-bihar-news-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो सुरक्षाकर्मियों को दबोचा, खान सर से भी की जा रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो सुरक्षाकर्मियों को दबोचा, खान सर से भी की जा रही पूछताछ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
khan Sir : खान सर की गिरफ्तारी हो जाएगी? यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस उनसे पुछताछ कर रही है। दरअसल कल इसी तरह से रौशन आनंद से भी पूछताछ की जा रही थी। फिर देखते ही देखते पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुई फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस पूरे विवाद से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया था। वीडियो के जरिए दावा किया गया कि हंगामे के दौरान फायरिंग किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद खान सर के सुरक्षाकर्मियों ने ही की थी।
वीडियो वायरल होते पुलिस आई एक्शन में
यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले खान सर के दोनों सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में खुद खान सर की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने खान सर को थाना पर बुलाया और वहीं उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Fire : 'अस्पताल ने शव छिपा लिए'- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप; डीएम क्या बोले?
Trending Videos
पहले से प्लान थी पूरी घटना
इस संबंध में ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और यह वीडियो जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। आदर्श कुमार ने सीधे तौर पर खान सर पर आरोप लगाते हुए कहा कि फायरिंग खान सर के कहने पर ही की गई थी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। आदर्श कुमार ने कहा कि वीडियो में कहीं भी ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद नजर नहीं आ रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया? उन्होंने मांग की है कि जब इस पूरी घटना के पीछे खान सर का हाथ है, तो उन्हें भी तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
3 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों गार्ड गिरफ्तार
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस की टीम जांच के लिए खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची। पुलिस ने वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया और कदमकुआं थाने लेकर आई। थाने में करीब तीन घंटे तक चली कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियारों को भी जांच और सत्यापन के लिए जब्त कर लिया गया है।
खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार?
बताया जाता है कि पुलिस खान सर से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पटना के कोचिंग गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। क्योंकि पुलिस ने इससे पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद को भी पूछताछ के बहाने थाने पर बुलाया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बताया जाता है कि खान सर बेल लेने की जोड़तोड़ में लगे हुए हैं।